
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ाजट गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुख्यात आरोपी के घर पर कल ही पुलिस द्वारा नोटिस चस्पा किया गया था, घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। लगातार दबिश और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद आज उसे पकड़ लिया गया।
घटना खेड़ाजट गांव की है, जहां आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी की वारदात सामने आई थी। फायरिंग में महिला घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन कुख्यात आरोपी हिमांशु लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट से कुर्की नोटिस की आदेश लेकर कल यानी बृहस्पतिवार को उसके घर पर नोटिस चस्पा किया था।

नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि आरोपी हिमांशु को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। और उनसे घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुए हैं। वही उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था खराब करने इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर कोई करता हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।



