
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों के साथ देर रात देहरादून पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई।
अलग-अलग थाने की पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी हैं। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक, हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।
इसी दौरान लालतप्पर पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। फिलहाल दोनों बदमाशों का इलाज चल रहा है और पुलिस पूछताछ कर रही हैं।



