उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

सीएम धामी का “स्वच्छ हरिद्वार मिशन”: एक दिन, एक घंटा और एक साथ छात्रों से लेकर पुलिस ने बढ़ाया अभियान में हाथ

सफाई के साथ स्वच्छता के प्रति किया जागरूक 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) धर्मनगरी हरिद्वार में सीएम धामी के दिशा-निर्देश पर “स्वच्छ हरिद्वार मिशन” के तहत एक दिन, एक घंटा और एक साथ में छात्रों से लेकर प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने मिलजुलकर सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। और जनहित कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान नगर पंचायत पिरान कलियर और थाना पुलिस समेत अन्य शैक्षिण संस्थानों ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

हरिद्वार यूनिवर्सिटी की ओर से भी आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत शनिवार को हरिद्वार यूनिवर्सिटी की ओर से ग्राम बाजूहेडी, मेहवड कलां में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत हरिद्वार यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से नहर किनारा रोड ग्राम बाजूहेडी एवं मेहवड कलां तक सफाई कार्य किया। इस दौरान सड़कों और आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा-करकट हटाया गया।

तथा स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सुमित चौहान, कर्नल डीके यादव सहित अन्य गणमान्य स्टाफ फेकल्टी भी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों और छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!