उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कोर्ट परिसर से दोषी के फरार मामले में महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने महिला कांस्टेबल को किया निलंबित....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रुड़की कोर्ट परिसर से एक दोषी के फरार होने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए एक महिला पुलिसकर्मी (कोर्ट मुहर्रिर) को निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरतने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के आरोप में की गई है।

क्या था मामला?….

रुड़की कोर्ट में पेशी के दौरान शुक्रवार को एक सजायाफ्ता दोषी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने दोषी नीरज गोस्वामी को एक साल की सजा सुनाई थी।

कोर्ट से फरार दोषी नीरज गोस्वामी का फाइल फोटो

सजा के चंद मिनटों के बाद दोषी नीरज गोस्वामी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

फाइल फोटो

जिसमें शुरुआती तौर पर संबंधित महिला पुलिसकर्मी (कोर्ट मुहर्रिर) की भूमिका संदिग्ध और लापरवाह पाई गई।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले में एक्शन लेते हुए महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। और साथ ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ रूड़की नरेंद्र पंत को एक हफ्ते के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए गए है। पुलिस कप्तान के एक्शन पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!