
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड सरकार की अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ जारी मुहिम के तहत हरिद्वार जिला प्रशासन ने बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई की।
कलियर थाना क्षेत्र की सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। वही प्रशासनिक अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास फैले अवैध अतिक्रमण को हटवाया। जिसके चलते मौके पर हलचल मची रही।
जानकारी के अनुसार, यह मजार उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई गई थी।
विभाग की ओर से पहले ही इस अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था।
लेकिन समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेठ के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कलियर पहुंची प्रशासन की टीम ने इसके बाद सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर गंगनहर किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है और आगे भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी, नायाब तहसीलदार यूसुफ अली,जिलेदार राजकुमार,जेई बी डी धीमान,राजेन्द्र सिंह, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत , थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली,ईओ कुलदीप सिंह चौहान, लेखपाल ग़ुल्फ़शा आदि पुलिस बल मौजूद रहा।



