“अतीक अहमद” रिहायशी इलाके में कर रहा था “बड़ा खेल”
पुलिस को लगी भनक, तो पैरों तले खिसक गई जमीन, भारी मात्रा में मिला अवैध धंधे का कारोबार...(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके के बीचोबीच अवैध तरह से एक घर में बड़ी तादाद में एलपीजी के घरेलू सिलेंडर बरामद हुए हैं।

रिहायशी इलाके में बड़ी तादाद में गैस से भरे सिलेंडर देख छापा मारने पहुंची अधिकारियों की टीम के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहां पर सिलेंडर भंडारण का अवैध कार्य किया जा रहा है।
पुलिस ने ये कार्यवाही उस वक्त की है। जब देश की राजधानी में बम धमाके से देश हिल गया हैं। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए LPG गैस के अवैध भंडारण का पर्दाफाश किया हैं।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर हरिद्वार पुलिस लगातार निगरानी रख रही है पुलिस द्वारा जिलेभर में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इसी कड़ी में सिडकुल थाना पुलिस को क्षेत्र के रोशनपुरी रावली महदूद एक मकान में खुफिया जानकारी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान से करीब 50-60 सिलेंडर बरामद किए गए हैं।
जिसके बाद पुलिस टीम की कमान संभाल रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर ने तत्काल आला अधिकारी समेत जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। रिहायशी इलाके में घर में अवैध तरह से LPG कंपनी के सिलेंडर भंडारण कर रखे गए थे।
पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध घरेलू सिलेंडर के साथ अतीक अहमद हाल निवासी रोशनपुरी रावली महदूद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपित अतीक अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई हैं।
अवैध सिलेंडरों को कालाबाजारी के लिए रखे जाने की संभावना…
सिडकुल थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी तादाद में रिहायशी इलाके में सिलेंडर मिलने से अधिकारियों के होश उड़ गए। इलाकाई लोग दबी जुबान से ऐसा बता रहे कि लंबे समय से यह सिलेंडर यहां पर लाए और ले जाए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि गैस की काला बाजारी के लिए सिलेंडर यहां रखे जाते हैं।
भीड़भाड़ वाले इलाके में “मौत का साम्राज्य”….
सिडकुल पुलिस की कार्यवाही से सही समय पर अवैध गैस के भंडारण का भंडाफोड़ हो गया है। आरोपित “अतीक अहमद” द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाके में “मौत का साम्राज्य” फैलाया गया था।इलाकाई संभावनाएं जता रहे है। कि पुलिस अगर सही समय पर कार्यवाही ना करती तो अवैध गैस सिलेंडर के कारण गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते थे।इतनी बड़ी तादाद में LPG गैस सिलेंडर का मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं।



