Blog

भय का माहौल: नगर पंचायत कलियर में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक बच्चों का काटा 

दहशत में लोग, पहले भी घट चुकी हैं कई घटनाएं, नहीं होता कोई एक्शन....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) नगर पंचायत पिरान कलियर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अक्सर डॉग बाइट के मामले भी सामने आते रहते है। जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

फाइल फोटो

बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने कलियर नगर पंचायत के वार्ड 04 में आधा दर्जन से अधिक मासूम बच्चों को काटा लिया। जिसके चलते वार्ड में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

जिसके चलते परिजन अपने मासूम बच्चों को गोद में उठकर अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। और साथ ही आवारा कुत्तों के काटने पर रैबिज के इंजेक्शन भी लगवाए।

नगरवासियों का कहना हैं कि आवारा कुत्ते सड़क पर खुलेआम घूमते दिखाई दे सकते हैं। नगर पंचायत की ओर से इन पर कोई लगाम नहीं लगाई गई हैं। अक्सर नगर में बच्चे बुर्जुगों के पीछे आवारा कुत्ते लग गए और उनको नोच डालते हैं।

वार्ड 04 में भी करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया हैं। ग्रामीणों के पहुंचते ही आवारा कुत्ते बच्चों को छोड़कर भाग गए वहीं लहूलुहान अवस्था में ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा हैं।

गर्मियों में बढ़ जाते हैं मामले…

आवारा कुत्ते महिला, वृद्धों और बच्चों को निशाना बनाते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में कुत्ते आमजन के लिये अधिक हमलावर होते हैं। जिसके कारण जनप्रतिनिधियों से लेकर समाजसेवियों ने आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा चुके हैं। जिसके बावजूद भी आवारा कुत्तों पर लगाम नहीं लग पाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!