Blog

भाजपा नेता ने की अपने पिता की चाकुओं से गोदकर बेहरमी से हत्या

सिर्फ इसलिए कर दिया पिता का कत्ल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। भाजपा नेता ने पिता की चाकू गोदकर कर हत्या की

(फाइल फोटो)

और फिर अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रुद्रपुर भाजपा नेता ने की पिता की हत्या…

 

रूद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता अपने ही पिता का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे।

(फाइल फोटो)

छह महीने पहले तोताराम का पैर टूट गया और वो छह महीने से काम नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि तोताराम से उनके बड़े बेटे का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी।

भाजपा नेता ने सिर्फ इसलिए कर दिया पिता का कत्ल…….

 

(फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक तोताराम का बड़ा बेटा दीपक युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष है। दीपक का अपने पिता से मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

(फाइल फोटो)

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी मकान को लेकर ही कहासुनी हुई और दीपक ने चाकू मारकर अपने पिता का कत्ल कर दिया। जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ भाग गया।

पुलिस कर रही हत्यारोपी की तलाश……

 

(फाइल फोटो)

तोताराम की हत्या की जानकारी उनके किराएदार ने पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी एवीडेंस इकट्ठा किए। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!