उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

रुड़की के अस्पताल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे मरीज: मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, सुरक्षा के मद्देनजर मरीजों को किया गया शिफ्ट…..(देखिए वीडियो)

दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची

खबर को सुनिए

क्लिक🫵उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की स्थित विनय विशाल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे अस्पताल परिसर में धुआं भर गया और हालात बेकाबू होते नजर आने लगे। जिसके चलते हुए मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेसमेंट में स्थापित ईटीपी प्लांट की मोटर में खराबी के चलते चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते आग का विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें धीरे-धीरे फिजियोथेरेपी विभाग तक पहुंच गईं, जिससे वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई।

चारों ओर धुएं का गुबार और लोगों की चीख-पुकार से माहौल भयावह हो गया। कई मरीज ऐसे थे जो चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिन्हें अस्पताल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के जरिए बाहर निकाला

अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए उस जगह को खाली कराया और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल की गाड़ियां करीब 15 से 20 मिनट के भीतर पहुंच गईं और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों और अग्निशमन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!