उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

बहादराबाद के अलीपुर में भीषण सड़क हादसा: पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की मौत, टक्कर के बाद लगी आग, गांव में पसरा मातम….(देखिए वीडियो)

पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही उनकी बाइक की किसी अज्ञात वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद अलीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!