
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार यूनिवर्सिटी (Haridwar University) इन दिनों दुल्हन की तरह सजी हुई है, जहाँ चार दिनों तक चलने वाला भव्य महाउत्सव शुरू हो चुका है। यूनिवर्सिटी को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया हैं, वही यूनिवर्सिटी छात्र- छात्राओं और विवि प्रशासन ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस सम्मेलन का आगाज़ आज एक शानदार कवि सम्मेलन से हुआ, जिसमें साहित्य और अदब की महफिल सजी।
इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें “एक शाम Shweta Singh के नाम” जैसे विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, बड़े सिंगर्स की परफॉर्मेंस भी इस उत्सव को और भी खास बनाने वाली है।

“महफिल-ओ-तहज़ीब-ओ-अदब” के रंग में रंगा यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि साहित्य, संस्कृति और कला का संगम भी प्रस्तुत कर रहा है।

देश के प्रतिष्ठित कवियों एवं शायरों इकबाल अशहर, नदीम शाद, श्वेता सिंह सुमन, बिलाल सहारनपुरी, जमी़ल असर, प्रियंशु तिवारी, जानवी सहगल, फैसल खांवलवी एवं रहमान रज़ा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उनकी रचनाओं में प्रेम, देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और युवाओं की ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला।

इसके साथ ही विवि कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह मंच विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मकता को जागृत करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की प्रेरणा देते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह, 11 अप्रैल को लाइव मोटिवेशनल सेशन सोनू शर्मा के साथ और 12 अप्रैल में लाइव कॉन्सर्ट मनिंदर बटर के साथ होगा। जिसको लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कवि सम्मेलन के दौरान विवि उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौधरी, प्रोफेसर देवदत्त कुमार, डॉ० रवींद्र सैनी,निशा धीमान,जितेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
