उत्तराखंडरुड़कीवीडियोहरिद्वार

29 प्रोन्नत एएसआई के कंधे पर आला अधिकारियों ने सजाये सितारे

कंधे पर सितारे लगते ही चमके पुलिसकर्मियों के चेहरे...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) लंबे समय तक पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्रमोशन का तोहफा मिल गया है। हरिद्वार पुलिस के 29 हेड कॉन्स्टेबलों को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

रुड़की एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा व सीओ नरेंद्र पंत ने सभी जवानों के कंधों पर स्टार लगाकर मिठाई खिलाते हुए पदोन्नति की बधाई दी।

आला अधिकारियों ने सभी प्रोन्नत पुलिसकर्मियों को अधिक मेहनत के साथ काम करने की सलाह दी है, ताकि इसी तरह समय के साथ उनका प्रमोशन होता रहे।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मुख्यालय की ओर से वरिष्ठता के क्रम में हरिद्वार के हेड कॉन्स्टेबलों की सूची जारी गई थी। सभी हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नत होकर अपर उप निरीक्षक बने हैं।

प्रमोट हुए जवानों की खुशी में शामिल होते हुए सभी पुलिसकर्मियों ने मिष्ठान वितरित कर पदोन्नति प्राप्त करने वाले जवानों को बधाई दी. एसपी देहात ने सभी को प्रमोशन के बाद बढ़ी जिम्मेदारियों को और अधिक मेहनत से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि समाज में भयमुक्त माहौल बनाने के साथ पुलिसकर्मियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना है और यह तभी हो सकता है, जब पुलिस दिन रात मेहनत कर लोगों के बीच भयमुक्त समाज का वातावरण दे सके।

जिस तरह हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल जनता के बीच रहकर उनमें सुरक्षा का भाव उत्पन्न करते हैं, उसी तरह प्रोन्नत पुलिसकर्मी नई जिम्मेदारी को और महत्वपूर्ण तरीके से निभाएं, ताकि उनके प्रोन्नत होने का लाभ आम जनता को मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!