उत्तराखंडवीडियोहरिद्वार

नए साल पर पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने स्कूल और प्रिंस बैंकेट हॉल का किया उद्घाटन 

सुबोध राकेश बोले, शिक्षा के क्षेत्र में युवा आगे बढ़ रहा हैं...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने नए साल के मौके पर शिवदासपुर उर्फ तेल्लीवाला में नवनिर्मित विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ऐसे संस्थान मील का पत्थर साबित होंगे।

इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सोहलपुर सिकरोड़ा में बने बैंकट हॉल का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि आज का युवा विकास की ओर अग्रसर हैं। युवा पढ़ाई के क्षेत्र के साथ-साथ कारोबार में भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है।

जिसके चलते बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा हैं। वही धामी सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओ को रोजगार दिलाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!