उत्तराखंडदेश-विदेशरुड़कीहरिद्वार

ईदगाह कमेटी ने शुरू की ईद की नमाज की तैयारियां, कमेटी के पदाधिकारियों ने किया क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

ईद से पूर्व दुरूस्त की जाए सफाई व्यवस्था- पार्षद अहसान अंसारी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) ज्वालापुर ईदगाह कमेटी ने ईदगाह में होने वाली ईद की नमाज की तैयारियां शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ईदगाह कमेटी के सचिव बाबर खान और वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद व ईदगाह कमेटी के सदस्य अहसान अंसारी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ ईदगाह और आसपास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर निगम के क्षेत्रीय सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल और पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पार्षद अहसान अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईद से पूर्व ईदगाह परिसर, आसपास के क्षेत्रों और ईदगाह रोड पर विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचते हैं।

इसलिए साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद अहमद गौड़, पार्षद प्रतिनिधि जाफिर अंसारी, सगीर अंसारी, शिवम कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!