
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दरअसल यहां पर पिता की कार के पहिए के नीचे दबने से तीन वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई।

वहीं इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक रूड़की क्षेत्र के झबरेड़ा कस्बा निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाता है, बताया गया है कि 13 जनवरी मंगलवार के दिन शाम के समय रवि कुमार कार को अपने घर के आंगन में बैक कर खड़ी कर रहा था।
इसी दौरान उनका तीन साल का बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक से बाहर आ गया और कार के पीछे आकर खड़ा हो गया, हालांकि इस बात की जानकारी उसके पिता रवि कुमार को नहीं लगी, जब रवि कुमार द्वारा कार पीछे की गई तो उनका बेटा कार के पहिए के नीचे दब गया और उन्हें बच्चे की चीख की आवाज सुनाई दी,
चीख सुनते ही बच्चे के पिता ने कार को आगे कर दिया, जिसके बाद रवि कुमार तत्काल कार से नीचे उतरे और बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन इतनी ही देर में बच्चे की मौत हो चुकी थी, वहीं घटना में हुई मासूम बच्चे की मौत से घर में हाहाकार मच गया है, वहीं घटना में हुई बच्चे की मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झबरेडा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह का कहना है कि पिता की कार के नीचे दबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हुई है, उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता कार को बैक कर रहे थे, इसी दौरान उनका बच्चा दरवाजे से बाहर निकल कर कार के पीछे आकर खड़ा हो गया और वह कार के टायर के नीचे दब गया, हादसे में बच्चे की मौत हो गई।



