राजनीतिहरिद्वार

बेल्डा में किसान चौपाल कार्यक्रम: हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, “कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही हैं”….(देखिए वीडियो)

मोदी सरकार में भारत विकसित भारत की ओर अग्रसर

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर विधानसभा क्षेत्र के बेल्डा गांव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत (VB-G RAM-G) जनजागरण अभियान के अंतर्गत किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। वही उन्होंने मनरेगा योजना (विकसित भारत (VB-G RAM-G) योजना की गारंटी की जानकारी दीं।

मंच से ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। किसान, गरीब, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

उन्होंने विकसित भारत (VB-G RAM-G) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आज गांव, गरीब और किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

सांसद ने कहा कि विपक्ष भ्रम की राजनीति कर रहा है। लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि मनरेगा के तहत पहले 100 दिनों तक मजदूर कार्य करते थे, इस नए कानून के तहत, ग्रामीण परिवारों को अब 100 की बजाय साल में कम से कम 125 दिनों की वैधानिक मजदूरी रोजगार की गारंटी मिलेगी।

वही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर विपक्ष को भगवान राम से नफरत क्यों है। महात्मा गांधी के भी दिल में राम बसते थे। उन्होंने अंतिम शब्द राम कहा था। लेकिन अब विपक्ष भी सिर्फ राम के नाम के कारण इस बिल का विरोध कर रही है जो कहीं से जायज नहीं है। यह बिल विकसित भारत की राह को मजबूत करेगा।

कलियर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मुनिश सैनी ने बोले…

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कलियर विधानसभा से प्रत्याशी रहे मुनिश सैनी ने कहा कि एक नया सरकारी कानून है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन के रोजगार की गारंटी देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। इस योजना से भी गारंटी के साथ लाभ मिलेगा। इस दौरान रुड़की जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह, राहुल मुल्तानी, आदित्य सिंह, महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप, गौरव मोहन,सुरेश सैनी,रवींद्र सैनी, मोनू राणा, राव अजमल, महिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी आशा, अनीता, मीनाक्षी, दमयंती, कमला कैंथोला समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!