हड़कंप: रिहायशी इलाके में घुसा मगरमच्छ, मच गया हड़कंप
मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) धनौरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब रिहायशी इलाके में मगरमच्छ पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार के दिन पिरान कलियर थाना क्षेत्र में धनौरी में तालाब से मगरमच्छ बाहर निकल आया। इसी दौरान ग्रामीण की नजर एक बड़े मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही मगरमच्छ होने की जानकारी आसपास क्षेत्र में फैली तो कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
इसी दौरान किसी ने मगरमच्छ की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग को मौके पर बुलवाया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को लक्सर स्थित बाणगंगा नदी में छोड़ा। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत को सांस ली।