Festival: पुलिसवालों की होलीः रंग-गुलाल में रंगे अफसर और सिपाही, नाच-गाकर मनाया होली का पर्व
हरिद्वार एसएसपी ने भी उड़ाया गुलाल, दी बधाई...(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) होली और जुमे (शुक्रवार) की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
जिसके चलते आज यानी शनिवार को पुलिस लाइन समेत सभी थानों में पुलिस ने होली फेस्टिवल सेलिब्रेट किया।
रंगों के त्योहार होली पर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के बाद पुलिस ने अपनी होली मनाई।
शनिवार सुबह से ही प्रदेश के सभी थानों में पुलिसकर्मी होली के रंगों में रंगे हुए नजर आए। सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक—दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर हरिद्वार जिले में पुलिस कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारी भी डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते नजर आए।
वहीं आज पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मी बड़े धूमधाम से होली का त्योहार मना रहे हैं। सभी जिलों की पुलिस लाइन और थानों में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दे रहे हैं।
आपको बता दें होली पर्व के एक दिन के बाद पुलिस अपनी होली खेलती हैं। क्योंकि होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लंबे समय से यही व्यवस्था चली आ रही हैं।