क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर विधानसभा में सर्द मौसम में धीरे-धीरे सियासी पारा गरमाने लगा हैं। जिसके चलते हुए कलियर विधानसभा से भाजपा में अंदरूनी तौर पर कई प्रबल दावेदार अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर साफ तौर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं। लेकिन हाल के दिनों में कलियर विधानसभा में आगामी चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है।
बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के दिए गए बयान से पूरी विधानसभा में हलचल मचा गई हैं। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बिजेंदर सैनी ने दो टूक शब्दों में कहा कि “अगर हमें केंद्रीय नेतृत्व को खून से भी लेटर लिखकर देना पड़ा, तो भी हम लिखकर देंगे, लेकिन कलियर विधानसभा से प्रत्याशी जय भगवान सैनी ही होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार टिकट राजनीतिक नहीं, भावनात्मक से जुड़ा मुद्दा हैं।
वही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कलियर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी ने कहा कि पार्टी कार्यकताओं की विचारधारा एक हैं, आगमी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत के साथ कलियर विधानसभा में बहुमत की तैयारियां करनी हैं। वही उन्होंने बैठक में पहुंचे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।





