नगर निकाय प्रशासकों का कार्यकाल फिर बढ़ा
चुनाव की तैयारियो में जुटे नेताओ की उम्मीदों पर फिरा पानी, ओबीसी सर्वे पूर्ण ना होने के कारण बढ़ा कार्यकाल
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) राज्य में निकाय चुनाव को लेकर अटकलें विराम लगने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से नगर निकाय प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओ की उम्मीदों पर दोबारा से पानी फिर गया।
(फाइल फोटो)
उत्तराखंड सरकार 25 अक्टूबर तक नगर निकाय के चुनाव संपन्न कराने का दावा कर रही है। दरअसल, निकाय चुनाव को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने 25 अक्टूबर तक नगर निकायों के चुनाव संपन्न कराने का हालफनामा दायर किया है।
(फाइल फोटो)
लेकिन इस बीच ओबीसी सर्वे पूर्ण ना होने के कारण निकाय चुनाव को तीन महीने के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ ही निकायों में बोर्ड के गठन तक प्रशासको का कार्यकाल बढ़ा दिया गया हैं।
जिसके कारण अक्टूबर माह में नगर निकाय चुनाव होना संभव होता दिखाई नही दे रहा है। वही नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओ को एक बार फिर झटका लगा हैं।