क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित घोसियान मोहल्ले में मामूली विवाद ने बड़े हिंसक झड़प का रूप ले लिया। रमजान में मगरिब की नमाज के बाद दो गुटों के बीच जमकर पत्थर चले।, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से शुरू हुई थी,बाबू गुर्जर और सरफराज के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। आरोप है कि बात बढ़ती देख बाबू गुर्जर के भतीजे ने सरफराज के पिता दिलशाद के सिर पर डंडा मार दिया,जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव और मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली के आई। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। लेकिन तब तक हुड़दंगियों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चुके थे, फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर चिन्हित करने में जुटी हुई हैं।







