Blog

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान आज, 55 उम्मीदवारो का भाग्य आज हो जायेगा ईवीएम मशीन में कैद

सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच तक डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में काफी उत्सुकता

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) उत्तराखंड में आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होने जा रहा है. राज्य की पांचों सीटों पर आज पहले ही चरण में वोटिंग हो रही है।

ये लोकसभा सीटें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, नैनीताल-उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार हैं. इन पांचों सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वही 55 उम्मीदवारो का भाग्य करीब 83 लाख मतदाता ईवीएम में कैद कर देंगे। कहा जाता है कि लोकतंत्र के पर्व के दिन मतदाता का दिन होता हैं। जिसको लेकर युवाओं में काफी उत्सुकता है।

वही देर रात एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया था। ईवीएम मशीन की सुरक्षा, कर्मचारियों के खाने पीने से लेकर अन्य चीजों कर बारीकी से निरीक्षण किया था।

क्लिक उत्तराखंड न्यूज अपने सभी दर्शकों और पाठको से अपील करता है। लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बने, अपने मत का प्रयोग जरूर करे। आपका एक एक वोट भारत के विकास के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!