Blog

भाजपा-कांग्रेस ने खोला चुनावी कार्यालय, बसपा और उमेश कुमार ताक रहे राह,

क्या सिर्फ एक कार्यालय के भरोसे चुनाव में ताकत झोकेंगे निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा में लगातार अपने चुनावी कार्यालय खोल रही हैं। वही सत्तधारी पार्टी बीजेपी भी कार्यालय खोलने में पीछे नहीं हट रही हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को भी रोड शो के दौरान पिरान कलियर के रहमतपुर रोड पर अपना चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निर्धारित रोड शो के दौरान अपना दमखम दिखाने की कोशिश की थी। इसके अलावा कलियर विधायक फुरकान अहमद भी अपने समर्थकों के साथ नजर आए।

मुस्लिम बहुलक इलाके में कांग्रेस ने पिरान कलियर में कार्यालय खोलकर अपनी आमद दर्ज करा दी है। जोकि कांग्रेस प्रत्याशी के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। वही भाजपा भी कार्यालय खोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। और लोकसभा क्षेत्र की अलग अलग विधानसभाओं में अपना कार्यालय खोल रही है।

लेकिन कार्यालय खोलने के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार और बसपा के मौलाना जमील अहमद फिसड्डी साबित हो रहे हैं। दोनो नेता एक- एक कार्यालय के भरोसे गांव गांव जाकर जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं।

वही बात की जाए निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार की तो हरिद्वार लोकसभा सीट पर उनका भी एक ही कार्यालय हैं। जोकि जनता गैराज के नाम से मशहूर है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में उनका कोई अन्य कार्यालय नही खोला गया हैं। उसी कार्यालय के भरोसे उमेश कुमार जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जोकि समझ से परे हैं। और साथ ही आखिरकार ये तो आने वाला समय ही बताएगा। कार्यालय से किसको कितना लाभ और कितना नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!