उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

लंढौरा में फर्जी डॉक्टर ने इलाज की आड़ में महिला से किया गंदा खेल

इलाज की आड़ में महिला से की छेड़छाड़, फर्जी डॉक्टर हुआ गिरफ्तार

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मर्यादा की दीवार लांघने वाले एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ इलाज के नाम पर छेड़छाड़ की।

महिला के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जिस पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप: बता दें कि हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर महिला के साथ डॉक्टर की ओर से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है।

(फाइल फोटो)

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, अस्पताल में मौजूद डॉक्टर रिजवान पर आरोप है कि उसने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने की कोशिश की. आरोप है कि डॉक्टर ने महिला के कपड़े ऊपर उठाए और उसके प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जब महिला को होश आया तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. हालांकि, उस समय महिला के परिजन अस्पताल के बाहर थे. महिला की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे. जहां महिला ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई थी।

फाइल फोटो

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टर रिजवान पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ उपचार के दौरान छेड़खानी की गई है, जिसके बाद पुलिस ने इस गंभीर शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमे में नामजद आरोपी डॉक्टर रिजवान पुत्र जबिर निवासी मुख्याली खुर्द थाना लक्सर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है. बता दें यह घटना न सिर्फ चिकित्सा पेशे को शर्मसार करने वाली है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!