उत्तराखंडराजनीतिरुड़कीवीडियोहरिद्वार

ज्वालापुर विधायक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: बोले, 2027 विधानसभा चुनाव में भरेंगे “घाणी”…(देखिए वीडियो)

आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक पर लगाया "वादाखिलाफी" का आरोप, नए चेहरे को मौका देने के संकेत

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के लाम ग्रांट गांव में उस समय माहौल गरमा गया, जब ग्रामीणों का गुस्सा सीधे विधायक रवि बहादुर पर फूट पड़ा।

ज्वालापुर विधानसभा फोटो

गांववासियों ने विधायक पर चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान किए गए विकास कार्यों के वादे आज तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने खुलकर कहा कि यदि इसी तरह क्षेत्र की उपेक्षा होती रही तो 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक की “घाणी भरने” यानी आईना दिखाने का काम करेंगे।

बदहाल सड़कों का जिम्मेदार कौन?

ग्रामीणों का यह भी कहना था कि विधायक को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला,ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति आज भी बदहाल बनी हुई है।

बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि की ओर से कोई सुध नहीं ली गई।

लोगों का कहना है कि विधायक केवल चुनाव के समय ही गांव में नजर आते हैं, उसके बाद जनता की सुध लेना जरूरी नहीं समझते। इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट संकेत दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे विकास कार्य करने वाले किसी नए चेहरे को मौका देंगे।

उनका कहना है कि अब केवल भाषण नहीं, बल्कि काम करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए, जो जनता की समस्याओं को समझे और समाधान करे। ग्रामीणों का यह विरोध प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!