क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अवैध चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी खेप बरामद की है।
यह कार्रवाई एसएसआई खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें पुलिस ने 133 चाइनीज मांझे के गट्टू बरामद किए गए। चाइनीज मांझा न केवल कानूनन प्रतिबंधित है, बल्कि यह आम जनता, खासकर दोपहिया वाहन चालकों, पक्षियों और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में चाइनीज मांझे को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी कड़ी के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्वालापुर क्षेत्र में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री और भंडारण किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर एसएसआई खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद किया।
और पुलिस ने मौके से दानिश निवासी लोधीमंडी ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने बरामद किए गए 133 गट्टू को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील….
हरिद्वार पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। जिससे की चाइनीज मांझे बेचने वाले कड़ी कार्यवाही की जा सके। वही पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मांझा कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस टीम……
- वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार
- अपर उप निरीक्षक – गंम्भीर तोमर
- हेड कांस्टेबल – गोवर्धन प्रसाद
- कांस्टेबल – गणेश तोमर
- कांस्टेबल – अमित गौड़
- कांस्टेबल – राजेश बिष्ट
- कांस्टेबल – ताजबर सिंह



