उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“ब्लैकमेलिंग गैंग” द्वारा “महिला अधिकारी” को धमकाने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा::

करीब डेढ़ माह बाद कलियर पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ग्राम पंचायत धनौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) की जांच को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। महिला अधिकारियों को धमकाने और जांच रिपोर्ट अपने हिसाब से तैयार कराने का दबाव बनाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मुकदमा दर्ज होने के करीब डेढ़ माह बाद भी कलियर पुलिस की जांच से असंतुष्ट अधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आकाश सैनी, जैनिश सैनी, शेरपाल चौहान, अरविंद एवं आकाश सैनी के कथित गिरोह के अन्य सदस्यों की गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की जांच किसी सक्षम वरिष्ठ अधिकारी को स्थानांतरित करने की मांग की गई है। मामला 24 अगस्त का है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी काजल और सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा धनौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करने पहुंची थीं। आरोप है कि जांच के दौरान अर्जुन सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद दोनों महिला अधिकारियों का पीछा करने और बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया गया। शिकायत के मुताबिक, 28 सितंबर को जैनिश सैनी, दीपक सैनी और दो अन्य लोग खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने संध्या शर्मा के कार्यालय में मोबाइल पर दोनों महिला अधिकारियों की तस्वीरें दिखाईं और जांच रिपोर्ट अपनी मर्जी के मुताबिक तैयार करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, मनमाफिक रिपोर्ट नहीं बनाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी काजल ने शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने अर्जुन सिंह, जैनिश सैनी, दीपक सैनी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

डेढ़ माह बाद पुलिस की जांच पर उठाए गंभीर सवाल….

मुकदमा दर्ज होने के करीब डेढ़ माह बाद भी शिकायतकर्ता पक्ष पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी काजल एवं अन्य अधिकारियों ने कलियर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आकाश सैनी, जैनिश सैनी, शेरपाल चौहान, अरविंद एवं उनके अन्य सहयोगियों पर संगठित रूप से सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी देने तथा शासकीय कार्यों में अनुचित दबाव बनाकर हस्तक्षेप करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि मामले की जांच वर्तमान विवेचक से हटाकर किसी सक्षम वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए तथा कथित गिरोह के सभी सदस्यों की भूमिका की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब इस मामले में हाईकोर्ट के आगामी रुख पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!