उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मिनी ट्रक की भीषण टक्कर से स्कूटर सवार की मौत::

मौके पर ही थम गई सांसें, परिजनों में मचा कोहराम....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर से स्कूटर सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी अनुज पुत्र शिवराम स्कूटर पर सवार होकर धनौरी जा रहा था। इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धनौरी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। वही पुलिस ने मिनी ट्रक को मौके से कब्जे में ले लिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!