उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से नाबालिग को फंसाया::

दुष्कर्म के आरोप में शामली का युवक गिरफ्तार”......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) सोशल मीडिया पर दोस्ती का जाल बिछाकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में कलियर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। करीब 20 दिन तक चली पुलिस की तलाश आखिरकार 25 सितंबर को आरोपी दानिश पुत्र शबी, निवासी गढ़ीपुख्ता, शामली (उत्तर प्रदेश) की गिरफ्तारी के साथ खत्म हुई। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को नाबालिग के पिता ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया था कि दानिश ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के जरिए उनकी बेटी से संपर्क किया। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग को अपनी बातों में फंसाया और उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलियर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने प्रकरण में पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया।

कॉल डिटेल से लेकर लोकेशन तक खंगाली……

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लिया। आरोपी के फोन कॉल और लोकेशन को खंगालते हुए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों तक पहुंचने में जुटी रही। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और 25 सितंबर को आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इनकी रही अहम भूमिका…..

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक विशाखा राठौर, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल आशीष शर्मा और होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!