उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

झबरेड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते हुए भाई ने बहन और उसके प्रेमी पर बरसाईं गोलियां::

दोनों की मौत से मचा हड़कंप, एसपी देहात अभय सिंह मौके पर पहुंचे.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र रामकुमार कश्यप निवासी झबरेड़ी कलां पर आरोप है कि उसने अपनी बहन रूपा और सूरज पुत्र अशोक कश्यप पर गोली चला दी। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से वारदात की जानकारी ली और मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।प्रारंभिक तौर पर वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताई जा रही है। हालांकि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और वारदात से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है. दोहरी हत्या की इस वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!