उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कोर यूनिवर्सिटी के समीप देर रात रतमऊ नदी में 24 वर्षीय युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप::

नदी के गहरे गड्ढे में पानी में पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। अभी एक सप्ताह पहले निर्माणाधीन हाईवे के पास जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

सांकेतिक फोटो

जबकि अब कोर यूनिवर्सिटी के समीप रतमऊ नदी में करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी के गहरे पानी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। कोर यूनिवर्सिटी के समीप रतमऊ नदी के गहरे गड्ढे में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक शव करीब तीन से चार दिन पुराना हैं, युवक की पहचान नहीं होने से मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में भेज दिया है और पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वही पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता युवकों की जानकारी जुटाने में भी लगी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!