उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास:

दरगाह साबिर पाक में लगाई हाज़िरी, उर्स/मेले की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास गुरुवार को भाजपा नेताओं के साथ कलियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी लगाकर अकीदत के फूल पेश किए। वही उन्होंने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ मांगी। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री खजान दास और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने आगामी उर्स/मेले को लेकर दरगाह क्षेत्र में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित लोगों से उर्स के दौरान अकीदतमंदों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात तथा जायरीनों की आवाजाही को लेकर भी फीडबैक लिया। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिलने के बाद पहली बार कलियर आया हूं दरगाह में उर्स के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए कि बाहर से आने वाले अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वही उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और उर्स के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आए। वही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, तहसीलदार विकास अवस्थी, अनीस गॉड, शायर अफजल मंगलौरी, अजहर प्रधान, अकरम साबरी, शफक्कत अली, राव काले खां, बाबा उर्फ मुर्सलीन, शमीम मास्टर, राव शानी उर्फ सदाकत अली, अनीस कसार समेत भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!