उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

महादेव मंदिर डबल मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में पर्दाफाश:

गद्दी की जंग में बहा दो साधुओं का खून, तीन आरोपी गिरफ्तार.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या से जुड़े सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

फाइल फोटो

पुलिस जांच में सामने आया कि मंदिर की गद्दी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद ही इस दोहरे हत्याकांड की सबसे बड़ी वजह बना। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर:फोटो

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल से मिले अहम साक्ष्यों, एफएसएल जांच, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से काठा पीर के जंगल से अंकुर उर्फ अखिल गिरी, आशु और राममिलन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पूरे घटनाक्रम की भयावह साजिश से पर्दा उठा दिया।

पुलिस के अनुसार, मंदिर के महंत पारसगिरी ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में सेवागिरी को गद्दी सौंपने का फैसला किया था। इसी निर्णय से नाराज होकर चारों आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। योजना के तहत पहले मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए गए।

Cctv

ताकि वारदात का कोई सबूत न बच सके। इसके बाद देर रात सेवागिरी पर लोहे की पाठल से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके तुरंत बाद पारसगिरी को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को मंदिर परिसर में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया। खून के सभी निशानों को साफ किया गया और खून से सना गद्दा जलाकर नष्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, मंदिर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाइल और सिम कार्ड तुड़वा दिया, ताकि घटना की जानकारी बाहर न पहुंच सके।

फाइल फोटो

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो फावड़े और एक लोहे की पाठल बरामद कर ली है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस टीम…..

  1. थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार
  2. व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह
  3. फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार
  4. उ.नि.बबलू चौहान
  5. हे.कां. नारायण राणा
  6. कां. दीपक चौधरी
  7. कां. मुकेश चौहान
  8. कां. राकेश नेगी
  9. कां. नारायण सिंह

सहयोगी टीम…..

STF एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट से-

  1. निरीक्षक पावन स्वरूप
  2. SI विनोद जोशी
  3. कांस्टेबल इसरार अहमद

सीआईयू टीम रुड़की से.

  1. प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह
  2. अपर उ०नि० अश्वनी यादव
  3. हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी
  4. कांस्टेबल आशीष
  5. कांस्टेबल अजय काला
  6. कांस्टेबल रवींद्र खत्री
  7. कांस्टेबल महिपाल तोमर
  8. कांस्टेबल राहुल नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!