क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) धर्मनगरी हरिद्वार के शांतरशाह चौकी क्षेत्र स्थित देर रात एक सोलर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
जिसके बाद आसपास फैक्ट्री में काम रहे लोग बाहर निकल आए जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में स्थित सोलर वर्ल्ड एक फैक्ट्री है और इस फैक्ट्री में सोलर और बैटरी बनाई जानी थी। फैक्ट्री का कुछ दिनों बाद उद्घाटन किया जाना था, जिसका युद्ध स्तर पर कार्य प्रगति पर चल रहा था। लेकिन, बीती देर रात फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री की सुरक्षा में लगाए गए कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, बताया गया है कि आसपास क्षेत्र में भी इस अग्निकांड से हड़कंप मच गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाना शुरू किया।
लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर दमकल की 3 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। जिसके बाद दमकल की टीमों ने साढ़े 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं नहीं हुई, हालांकि इस अग्निकांड में फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया, फिलहाल दमकल की टीम द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



