
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पतंजलि अनुसंधान संस्थान में नौकरी करने वाले सहायक रिसर्च वैज्ञानिक ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया हैं। वही पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक, रितेश निवासी बेगूसराय बिहार 25 वर्षीय पतंजलि रिसर्च सेंटर शांतरशाह में सहायक रिसर्च वैज्ञानिक के पद पर तैनात था, बताया जा रहा है कि रितेश ने पतंजलि अनुसंधान संस्थान के पास में ही एक किराए का कमरा लिया हुआ था, कमरे के अंदर उसने रस्सी से फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही शांतरशाह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी है। वही पुलिस को मौके से एक डायरी भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि डायरी में आत्महत्या के कारणों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं,फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं। वही मृतक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग पाएगा।



