
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बहादराबाद थाने का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसएसपी ने थाने भवन और कार्यालय की साफ सफाई की जांच की। साथ ही मेंटीनेंस का निरीक्षण कर राजकीय अभिलेखों को जांचा। इस दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने असलहों की नियमित रूप से साफ सफाई और रखरखाव के जानकारी जुटाई। वही उन्होंने असहले को उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।
मंगलवार को बहादराबाद थाने के वार्षिक निरीक्षण के लिए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर बहादराबाद पहुंचे। इस दौरान सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर सलामी ली।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अभिलेखों से लेकर पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। और साथ थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढ़ग से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी ने यहां कार्यालयों में रखे अभिलेखों, स्टोर, शस्त्रागार, बैरक, मेस, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन का जायजा लिया। कप्तान ने थाने की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने असलहों की नियमित रूप से साफ सफाई और अच्छे रखरखाव के दिशा निर्देश दिए।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि निरीक्षण चल रहा हैं, मालखाने से संबंधित लंबित प्रभारी निरीक्षक जल्द कमेटी गठित कर 15 दिनों के भीतर निस्तारण करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण झगड़ों को लेकर भी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
ये रहे मौजूद…. एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार,बहादराबाद सीओ संजय चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, SSI नितिन बिष्ट, चौकी प्रभारी शांतरशाह उमेश कुमार लोधी, बाजार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल, उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, उप निरीक्षक जगमोहन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

