
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर के वार्ड 04 की होनहार बेटी फैरुज फातिमा पुत्री इकबाल त्यागी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 708वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

फैरुज फातिमा की इस सफलता से नगर और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवारजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

फैरुज फातिमा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा क्षेत्र के ही स्कूल से पूरी की और इसके बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। आज हुए upsc के परिणाम में फैरुज फातिमा के 708 वी रैंक हासिल की हैं। 
उनका सपना बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करना था। फैरुज फातिमा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। उनकी कामयाबी से नगर में खुशी का माहौल हैं। वही वार्ड 03 के सभासद नाजिम त्यागी ने फातिमा को फोन पर बधाई दी हैं।



