
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह पतंजलि योगपीठ के पास सिक्यूर सर्जिकल कॉटन फैक्ट्री में बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया।
लेकिन गनीमत रही की होली का त्यौहार होने के कारण फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टी थी, जिस कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह पतंजलि योगपीठ के पास सिक्यूर सर्जिकल कॉटन फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया. जब रुई बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री में रखी रुई और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैलने लगी और घना धुआं उठने लगा। जिसके बाद किसी राहगीर ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, शांतरशाह चौकी पुलिस प्रभारी उमेश कुमार लोधी मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दीं।
सूचना मिलते ही बहादराबाद फायर ब्रिगेड और मायापुर से 3 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
लेकिन गनीमत रही कि होली का त्यौहार होने के कारण फैक्ट्री बंद थी। जिस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वही बताया जा रहा है कि आग लगने से फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हुआ हैं।






