उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशराजनीतिरुड़कीवीडियोहरिद्वार

इजरायल-ईरान युद्ध: काजी निजामुद्दीन ने मंगलौर के फंसे लोगों की सकुशल वापसी को लेकर मुख्य सचिव को लिखा पत्र…(पढ़िए खबर)

ईरान में फंसे मंगलौर के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलौर क्षेत्र के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए ईरान में फंसे मंगलौर के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें सकुशल स्वदेश लाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि युद्ध के कारण वहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, जिससे भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र के निवासियों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने परिजनों की कुशलता को लेकर चिंतित हैं और राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

काजी निजामुद्दीन ने मुख्य सचिव से मांग की कि केंद्र सरकार एवं विदेश मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर फंसे हुए लोगों की सूची तैयार की जाए तथा आवश्यकतानुसार विशेष विमान या अन्य सुरक्षित माध्यमों से उनकी वापसी सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!