
क्लिक उत्तराखंड:(बुरहान राजपूत) सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
सत्यापन अभियान के दौरान हुई इस कार्रवाई ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।

उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ सत्यापन अभियान सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे।

अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मंदिर के पास रावली महदूद में एक व्यक्ति मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने के नाम पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है।
सत्यापन अभियान के दौरान जब दुकान की जांच की गई तो वहां से विभिन्न शैक्षणिक फर्जी प्रतियां, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार निवासी कासमाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया।
पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा रहा था। पुलिस के अनुसार, वह नौकरी करने आ रहे बेरोजगार युवाओं को दस्तावेजों में हेरफेर कर उनसे मोटी रकम वसूलता था और फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार कर देता था। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि जनपद में अपराध और फर्जीवाड़े के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
पुलिस टीम…
- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
- वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र तोमर
- उप निरीक्षक बबलू चौहान
- अपर उप निरीक्षक संजय चौहान,
- हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक,
- हेड कांस्टेबल देशराज
- कांस्टेबल गजेन्द्र प्रसाद
- कांस्टेबल मुकेश



