
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार यूनिवर्सिटी परिसर में नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य New Year Celebration का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की और नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आकर्षक डांस परफॉर्मेंस, मनोरंजक खेल गतिविधियाँ तथा DJ नाइट का आयोजन किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में संगीत, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट CA एस.के. गुप्ता, PVC डॉ. आदेश आर्य सहित विश्वविद्यालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें टीमवर्क व आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
नववर्ष समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करना, आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष नमन बंसल, PVC डॉ. आदेश आर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रो. निशा धीमान, डॉ. एकता जैन, प्रो. जितेंद्र चौधरी, कर्नल देवेंद्र कुमार यादव, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, अभिनव भटनागर, सहित विश्वविद्यालय के अनेक गणमान्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नए वर्ष का स्वागत नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ किया तथा विश्वविद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
