
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। विनय त्यागी पर पेशी के दौरान बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था।
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से वह एम्स में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में पेशी के लिए ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर रास्ते में बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। एम्स के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मौत की पुष्टि की है।



