
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां पर दबंगों ने स्कूटी सवार युवक से पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए ईट और घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया है।
जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और दबंग मरणासन्न स्थिति में युवक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान किसी ने अपने फोन से घटनाक्रम को कैद कर लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। जहां पर युवक का उपचार चल रहा है। वही पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आकिफ निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर 19 दिसंबर की देर रात को अपनी स्कूटी से कलियर से अपने गांव सिकरोड़ा जा रहा था, जैसे ही स्कूटी सवार आकिफ सोहलपुर पहुंचा, तो कुछ दबंगों ने उसका रास्ता रोककर दिया। और स्कूटी से नीचे गिरा दिया।
दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी। वही दबंगों ने युवक पर ईट और घातक हथियारों से जानलेवा हमला करते हुए अधमरा कर दिया। शोर शराब सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ को देखकर दबंग युवक को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
इसी दौरान भीड़ में किसी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल आकिफ के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि काशिफ निवासी सिकरोड़ा की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



