
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के गाजीवाली क्षेत्र में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। हाइवे किनारे दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया हैं।

हाइवे किनारे महिला का जला हुआ शव बरामद होने से लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दरिंदगी की हदें पार करने वाले दरिंदो की खोज शुरू कर दी है। वही पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती सामने आई हैं।
क्योंकि महिला का शव पूरी से जल गया हैं। जिसके कारण महिला की पहचान करना मुश्किल साबित हो रहा हैं। वही इस खौफनाक मंजर को देखकर गैंगरेप-हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं।
देवभूमि उत्तराखंड में जहां कन्याओं को पूजा जाता है। वही धर्मनगरी हरिद्वार में धनतेरस के दिन खौफनाक मंजर सामने आया हैं। हरिद्वार के गाजीवाली क्षेत्र में हाइवे किनारे महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सनसनीखेज घटना की खबर पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित तमाम आला अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके साथ ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया हैं।