
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) थाना क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। किशोरियों के लापता होने के बाद से परिजन परेशान हैं।
और परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए किशोरियों की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश में जुट गई हैं।

कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 17 जुलाई की दोपहर को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य किशोरी अचानक घर से लापता है।
दोनों किशोरियों की तलाश में परिजनों की ओर से अपने स्तर से तलाश की गईं। लेकिन दोनों किशोरियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
वहीं दोनों के परिजनों ने रिश्तेदारी से लेकर, आसपास खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। दोनों किशोरियों के परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ किसी तरह का कोई अनहोनी ना हो जाए।

इस पूरे मामले में कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जल्द दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई हैं।