Festival: होली के पर्व को लेकर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन तैनात, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, हरिद्वार एसएसपी ले रहे पल-पल की खबर

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) देश भर में होली की धूम है। इस मौके पर देश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रमजान मुबारक का दूसरा जुमा और होली पर्व एक साथ होने के चलते हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है।

वहीं पुलिस संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से बारीकी से नजर रख रही हैं। और इसके अलावा हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सभी कोतवालियों और थानों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया हैं। और पुलिस शरारती तत्वों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

होली और रमज़ान के जुमे की घड़ी करीब आ गई है। जिसको लेकर देश के कई हिस्सों में लोगों की धड़कनें बढ़ रही हैं। होली का पर्व खुशियां लाता है तो वहीं रमजान भी सब्र का पैगाम देता है।
यही दोनों पवित्र पर्व भाईचारे का मिसाल बनता है, प्रेम का संदेश देता है, लेकिन इस बार होली पर जिस तरह से नफरत भरी बोलियां बोली गई हैं।
अबकी बार त्योहार पर लोगों के दिलों में डर बैठा हुआ है। रमजान मुबारक का दूसरा जुमा और होली पर्व एक साथ होने के चलते हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सभी कोतवालियों और थानों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं पुलिस संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से नजर बनाए हुए हैं।
इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया हैं। और पुलिस शरारती तत्वों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी पूरी तरह तैयारी कर रखी हैं पुलिस की ओर से यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि त्योहारों के दौरान कभी भी भीड़-भाड़ और उत्साह के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। जिसको नियंत्रण करने के लिए पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात है।