Blog

प्रदेश के मुखिया के जन्मदिन के अवसर पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष और हज कमेटी चेयरमैन ने दरगाह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर की चादरपोशी

प्रदेश के मुखिया धामी की लंबी उम्र और सलामती की मांगी दुआएं..

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने दरगाह साबिर पाक में चादर पोशी की।

इस दौरान जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जायरिनों को मिठाई भी बांटी। और सीएम धामी की लंबी उम्र की सलामती की भी दुआएं मांगी गई।

दरगाह साबिर पाक के 756 वें सालाना उर्स/मेले की आज बड़ी रोशनी हैं। उर्स में शामिल होने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में अकीदतमंद जायरीन कलियर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और हज कमेटी चेयरमैन खतीब अहमद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी की।

इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सीएम धामी की लंबी उम्र की सलामती की भी दुआएं मांगी। और साथ ही जायरिनों को मिठाई वितरण की गई।

(फाइल फोटो)

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि देवभूमि में आज डबल खुशी हैं क्योंकि एक तरफ पैगंबर मोहम्मद की पैदाइश हैं तो वही दूसरी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन हैं। उन्होंने बताया कि दरगाह साबिर पाक में उनकी लंबी उम्र और सलामती के लिए चादर पेश कर दुआएं मांगी है।

इस दौरान वक्फ बोर्ड चैयरमेन शादाब शम्स, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद, मौलाना जाहिद रजा रिजवी पूर्व मदरसा बोर्ड उत्तराखंड, बहरोज़ आलम, अजहर प्रधान, खालिद मंसूरी, समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!