Online kumar lisansına sahip her operatör yılda en az iki bağımsız denetimden geçer; bahsegel indir bu denetimlerin tamamını başarıyla tamamlamıştır.

Online eğlenceyi güvenle yaşamak isteyenler için güvenilir bahis siteleri mükemmel bir platformdur.

Türk slot severler, özellikle yüksek ödeme yapan Megaways oyunlarını bahsegel iletişim numarası platformunda bulabilir.

Adres sorunlarını aşmak için Bahsegel güncel olarak kontrol ediliyor.

हरिद्वार

भाजपा की स्नेह संवाद यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत….पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को गिनाया

मंडल राव अजमल के आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खबर को सुनिए

क्लिकउत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) भाजपा की स्नेह संवाद यात्रा विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम बढ़ेडी राजपूतान पहुंची। जहां पर भाजपा कार्यकर्ता ने अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से रूबरू कराया।

भाजपा की स्नेह संवाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर पहुंची। स्नेह संवाद यात्रा पिरान कलियर विधानसभा के गांव बढ़ेडी राजपूतान में मंडल अध्यक्ष राव अजमल के आवास पर पहुंची।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचे अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, उत्तर प्रदेश सहप्रभारी मुनीश सैनी का फूल मालाओं और शॉल भेट कर स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सहप्रभारी मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगो तक पहुंचाया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी साथ मिलकर पार्टी को मजबूत कर लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को साकार करेंगे।

रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि स्नेह संवाद यात्रा चल रही है। विपक्ष की पार्टियों ने अंदरूनी तौर पर नफरत फैलाई हैं। भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। सरकार की अलग अलग योजनाएं बिना भेदभाव के पात्र लोगो तक पहुंच रही हैं। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हुआ हैं। कार्यक्रम में हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, जमीर हसन प्रदेश उपाध्यक्ष, राव अजमत खां, अनीश गौड़,मंडल महामंत्री साजिद सलमानी, मंडल उपाध्यक्ष राव समीर,आईटी सेल राव मुसव्वर, आरिफ मलिक सोशल मीडिया प्रभारी, मोनू राणा, राव वरीश, राव फुरकान, राव मोहर, राव सोनू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!