उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

तीन साल की बच्ची का किडनैप:

जिले में मचा हड़कंप, बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं. साथ ही पुलिस ने संदिग्धों के फोटो भी जारी किए हैं. जिससे जल्द से जल्द बच्ची आरोपियों को पकड़कर बच्ची की बरामदगी हो सके।

पुलिस के अनुसार ठोकर नंबर 10 बैरागी कैंप से शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बच्ची अपने घर के पास से लापता हो गई. परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जिसमें एक महिला और एक पुरुष बच्ची को गोद में लेकर ले जाते हुए दिखाई दिए. बाद में दोनों संदिग्ध एक टेंपो में बैठकर वहां से जाते नजर आए।

फाइल फोटो

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को रवाना किया गया है. हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची या फुटेज में दिखाई दे रहे महिला और पुरुष के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. हरिद्वार पुलिस ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए मीडिया से भी सूचना का व्यापक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे महिला और पुरुष ने बच्ची को खाने पीने की चीजों का लालच दिया. घर बाहर खेल मासूम राधिका उनके झांसे में आ गई. बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्धों ने बस्ती से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान से बच्ची को बिस्किट का पैकेट भी खरीदकर दिया. खाने का सामान मिलने के कारण बच्ची न तो रोई और न ही किसी प्रकार का विरोध किया।इसी वजह से आसपास मौजूद लोगों को भी कोई शक नहीं हुआ।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. जल्द ही बच्चे की बरामदगी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!