उत्तराखंडरुड़कीवीडियोहरिद्वार

पुलिस महकमें समेत गली-गाँव से शहरों तक देखा गया होली का उत्साह

डीएम और एसएसपी होली के रंगों में दिखाई दिए रंग-बिरंग...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) गली-गाँव से लेकर शहरों तक होली का उल्लास पूरे शबाब पर नजर आया। रंग, गुलाल और आपसी भाईचारे के साथ लोगों ने धूमधाम से पर्व मनाया। मंदिरों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में सुबह से ही रंगों की बौछार शुरू हो गई थी।

प्रशासनिक अधिकारी भी इस उत्सव में पीछे नहीं रहे। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर भी होली के रंगों में रंगे नजर आए।

दोनों अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों और आम जनता के साथ मिलकर होली खेली और शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया। वही हरिद्वार जिले के पत्रकारों ने जमकर गुलाल उड़ाया।

पुलिस महकमे में भी खास उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों के बीच पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक फाग गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ होली मनाई गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस तरह हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में होली का त्योहार रंग, उमंग और भाईचारे के संदेश के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!